फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार पिता-पुत्री की सड़क हादसे मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस-सिकंदराराऊ मार्ग पर बृहस्पतिवार रात गांव मोहनपुर के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्री की मौत हो गई। बाइक पर बैठी महिला घायल हो गई। परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

भगवान सिंह(30) निवासी कुंदनपुर सिकंदराराऊ शुक्रवार रात बाइक से पत्नी साधना व बेटी काजल के साथ अपने गांव जा रहा था। हाथरस सिकंदराराऊ मार्ग पर मोहनपुर के निकट पीछे से बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे मासूम बच्ची काजल(4) मां की गोद से छिटक कर सड़क पर जा गिरी। बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। भगवान सिंह और साधना घायल हो गए। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस और परिजनों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने भगवान सिंह व साधना को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। जहां से भगवान सिंह को गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया। रास्ते में भगवान सिंह की मौत हो गई। मृतक के भाई बनवारी लाल ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें