रोरावर थाना क्षेत्र की जलालपुर पुलिस चौकी के अंदर ही दो पक्षों के बीच लात-घूंसे चले। बताते हैं कि मोहल्ले में झगड़े के बाद दोनों पक्ष पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराने पहुंचे थे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
कहा जा रहा है कि एक पक्ष अपनी शिकायत दर्ज कराने पुलिस चौकी पहुंचा तभी वहां मौजूद दूसरे पक्ष के लोगों ने उन पर हमला कर दिया।इससे पुलिस चौकी के अंदर ही दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चलने लगे। पुरुषों के साथ ही महिलाएं भी मारपीट में शामिल हो गईं। इससे वहां पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
इससे पुलिस चौकी के बाहर लोगों की भीड़ लग गई। कुछ लोगों ने दोनों पक्षों को अलग-अलग करने की कोशिश भी की। फिलहाल थाना पुलिस मामले की जांच और उचित कार्रवाई करने की बात कह रही है।