हाथरस जंक्शन के गांव सुजान के युवक को झांसे में लेकर दो लोगों ने दो लाख रुपये ठग लिए। उसे जल निगम में नौकरी लगाने का आश्वासन दिया था। अब पीड़ित रुपये वापस पाने के लिए दर-दर भटक रहा है। पीड़ित ने कोतवाली हाथरस जंक्शन में इसकी शिकायत की है।
विज्ञापन
सुजान निवासी राहुल कुमार ने बताया कि दो साल पहले वे नौकरी तलाश रहे थे। इस दौरान गांव के ही एक व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया तथा जल निगम में संविदा पर नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया। कहा कि एक बार रुपये देने होंगे, जिसके बाद वह नौकरी पर लगा रहेगा।
उसने लाड़पुर के व्यक्ति से मिलवाया। दोनों ने दो साल पहले दो लाख रुपये ले लिए। बाद में कहा कि जगह खत्म हो गईं, दोबारा निकलेगी तो वे आवेदन करा देंगे। जब दबाव डाला तो आरोपियों ने धमकाया तथा मारपीट की। एसओ हाथरस जंक्शन ललित शर्मा ने बताया कि शिकायत मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है। संवाद