फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: मां के साथ लेने जा रहा था दवा, बाइक-मोपेड की आमने-सामने की भिड़ंत, दो घायल

Fri, 08 Nov 2024 08:01 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

विपिन अपनी बाइक द्वारा कस्बा के एक निजी अस्पताल में दवाई लेने के लिए अपनी मां के साथ जा रहा था, जैसे ही वह टायर फैक्टरी के निकट पहुंचा, वैसे ही सामने से आ रहे मोपेड सवार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
बाइक एवं मोपेड की भिड़ंत में घायल पड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सासनी-इगलास रोड पर टायर फैक्टरी के निकट 8 नवंबर को बाइक एवं मोपेड में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को देख आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। राहगीर निजी वाहन से घायल को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आए। जहां हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। दुर्घटना की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।

विज्ञापन


40 वर्षीय विपिन पुत्र नेम सिंह निवासी गढ़आ अपनी बाइक द्वारा कस्बा के एक निजी अस्पताल में दवाई लेने के लिए अपनी मां के साथ जा रहा था, जैसे ही वह टायर फैक्टरी के निकट पहुंचा, वैसे ही सामने से आ रहे मोपेड सवार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर बैठी महिला एवं बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक क्षतिग्रस्त  हो गई। राहगीरों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें