फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: सेना की तैयारी कर रहे युवक को थप्पड़ मारना पड़ा भारी, एसपी ने सिपाही को किया लाइन हाजिर

Fri, 08 Nov 2024 06:02 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

सेना की तैयारी कर रहे युवक में एक सिपाही ने थप्पड़ मार दिया। जब इसका वीडियो वायरल हुआ, तो हाथरस एसपी ने सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया। 
विज्ञापन
युवक को तमाचा मारता पुलिस कर्मी - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेना में जाने की तैयारी कर रहे एक युवा को थप्पड़ मारना सिपाही को भारी पड़ गया। एसपी ने मामले में तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया है। 

विज्ञापन


गिजरौली निवासी राजा सेना में जाने की तैयारी कर रहे हैं। वह शारीरिक परीक्षा की तैयारी के लिए पीसी बागला डिग्री कॉलेज के मैदान में दौड़ लगाने जाते हैं। बृहस्पतिवार को भी मैदान में दौड़ लगा रहे थे। इस बीच उसका कंधा अन्य युवक के कंधे को छू गया। दोनों में विवाद हो गया था। दूसरे युवक ने सूचना पुलिस को दी थी। 

इस बीच सादा वर्दी में पहुंचे दो सिपाहियों ने राजा के साथ अभद्रता की। एक सिपाही ने पीड़ित को थप्पड़ मार दिया। पीड़ित के साथियों ने घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर अपलोड किया था। इसके बाद मामला ने तूल पकड़ लिया। 
विज्ञापन


एसपी निपुण अग्रवाल ने आरोपी सिपाही जितेंद्र यादव को लाइन हाजिर कर दिया है। इस संबंध में सीओ सदर योगेंद्र कृष्ण नारायण ने बताया कि युवक को थप्पड़ मारने के आरोप में एसपी ने आरोपी सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया है। मामले की जांच राजपत्रित अधिकारी को सौंपी गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें