ट्रेडिंग के नाम 1.25 करोड़ की हुई थी ठगी
इसी तरह अप्रैल 2025 में ट्रेडिंग के नाम पर फ्रॉड होने पर शहर के व्यापारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शुरुआत पांच लाख रुपये जीतने के बाद ट्रेडिंग पर वह करीब 1.24 करोड़ रुपये की ठगी हुई थी। यह पैसा पांच खातों में गया था, जिन्हें पुलिस ने आरोपी बनाया। इनमें एक आरोपी की मौत हो चुकी है। एक आरोपी नेपाल का था। इसके बारे में कोई जानकारी पुलिस को नहीं मिली। इस मामले में पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना के रहने वाले सत्यवीर के खाते में करीब 10 लाख रुपये गए थे। यह भी कोलकाता जेल में फ्रॉड के मामले में बंद था। इस केस के तीन आरोपियों की अभी तलाश की जा रही है।
दोनों को भेजा जेल
साइबर पुलिस जब तक इन दोनों को पकड़ती, कोलकाता पुलिस इन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी थी। अपने मुकदमे में कोर्ट से साइबर सेल ने बी-वारंट दाखिल कराया था। वहां से रिहा होने पर कोलकाता पुलिस शनिवार की सुबह इन्हें हाथरस के लिए लेकर चली। सोमवार को दोनों आरोपियों को सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। यहां से जिला अस्पताल में दोनों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया और फिर अलीगढ़ जेल में दाखिल किया।