फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की बाइकें और लोडर के साथ दो गिरफ्तार

विज्ञापन
गिरफ्तार चोरी के आरोपियों के बारे में जानकारी देते इंस्पेक्टर क्राइम। - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)।
विज्ञापन

एसपी सिद्धार्थ शंकर मीणा के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने मंगलवार की रात को अगसौली रेलवे स्टेशन के पास से दो शातिर युवकों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की गईं चार बाइकों और एक बोलेरो पिकअप लोडर वाहन भी बरामद किया है। पुलिस ने एक अन्य शातिर युवक को पंत चौराहे से तीन चोरी के मोबाइल सहित गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। इनके पास से दो तमंचे 315 बोर और कारतूस भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

कोतवाली पर इंस्पेक्टर क्राइम योगेंद्र सिंह ने पत्रकारों को बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि कासगंज के नदरई निवासी सुसिया उर्फ ईदुल व नगर के मोहल्ला नई बस्ती शाहबुद्दीनगंज निवासी नाजिम पुत्र पुत्र इब्लेहसन कासगंज रोड पर संदिग्ध हालात में किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। पुलिस दल ने इनका पीछा किया तो ये लोग अगसौली रेलवे स्टेशन की तरफ भागे। गांव रतनपुर के पास इनसे मुठभेड़ हुई। आरोप है कि इन्होंने पुलिस दल पर फायर कर दिया। पुलिस ने दोनों को दौड़कर पकड़ लिया। इनकी निशानदेही पर चोरी की गईं चार बाइकें, एक बोलेरो पिकअप लोड वाहन बरामद किया गया है। दो तमंचे 315 बोर और कारतूस भी बरामद किए गए हैं। बरामद बाइकों में से एक कुछ दिन पूर्व ही नगर से चोरी की गई थी। पूछताछ में दोनों ने वाहन चोरी की कई वारदातें कबूल की हैं। नगर के पंत चौराहे से नगर के मोहल्ला मटकोटा कटरा निवासी बूचा उर्फ साहिल पुत्र बारिश को तीन चोरी के मोबाइल फोन सहित गिरफ्तार किया है। बूचा बस में चढ़ रहे लोगों के मोबाइल फोन चोरी करता था और जेबकटी की वारदातों में भी संलिप्त रहा है। सभी को विभिन्न धाराओं में जेल भेजा गया है। पुलिस पार्टी में दरोगा प्रदीप सिंह, घनेंद्र शर्मा, अनिल कुमार, हेड कांस्टेबल प्रेमनाथ, अरविंद कुमार, विजय बहादुर आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें