पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया है। मामले को लेकर एसपी पीड़िता के घर पहुंचे। साथ ही पीड़ित किशोरी को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा गया है।
हाथरस की सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार को को 13 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म करने के आरोपी दो सगे भाइयों को शनिवार को कोतवाली पुलिस ने जेल भेज दिया। एसपी विकास कुमार वैद्य ने पीड़िता के घर पहुंचकर मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन
किशोरी की मां ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा था कि उसकी बेटी के साथ जसवंत नाम के आरोपी ने घर ले जाकर दुष्कर्म किया। जब वह मौके पर पहुंची तो आरोपी के भाई सौरभ ने तमंचा दिखाकर उसे धमकाया और उसके साथ मारपीट की। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पीड़ित किशोरी को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा गया है।
घटना के बाद आरोपियों की डीएनए जांच कराई गई और नमूना जांच के लिए भेजा गया है। शनिवार को एसपी ने घटनास्थल का मुआयना किया। इधर, पुलिस ने आरोपियों को चिकित्सकीय परीक्षण कराने के बाद जेल भेज दिया है।