फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: दो हादसों में दो बाइक सवारों की मौत, परिवार में छाया मातम

Thu, 12 Dec 2024 10:21 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

अलीगढ़ रोड स्थित हाईवे के गांव रतनपुर के समीप बाइक को तेजी से आ रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। राम औतार की बाइक अगसौली से आगे काली पुलिया के पास पहुंची, तभी सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो अलग-अलग सड़क हादसों में बाइक सवारों की मौत हो गई। परिजनों ने हादसों के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


संजीव कुमार (26) पुत्र चंद्रपाल सिंह निवासी गांव यादव गढ़ी थाना मिरहची एटा बाइक से मंगलवार की सुबह मेरठ जा रहे थे। जैसे ही अलीगढ़ रोड स्थित हाईवे के गांव रतनपुर के समीप उनकी बाइक पहुंची, तभी तेजी से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में संजीव गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ देर तड़पने के बाद उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


इधर, राम औतार निवासी गांव मौरंगाबाद थाना जसराना जिला फिरोजाबाद टीवीएस बाइक से अपने मित्र के साथ दावत खाने कासगंज जा रहे थे। जैसे ही वह सोमवार की देर शाम उनकी अगसौली से आगे काली पुलिया के पास पहुंची, तभी सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। राम अवतार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका मित्र घायल हो गया। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों शवों को पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें