फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

Tue, 01 Apr 2025 02:15 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा हाईवे पर ग्राम टोली के निकट रविवार की रात्रि करीब 9:30 बजे एटा की तरफ जा रही बाइक को अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में एटा निवासी बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। एक युवक के शरीर के ऊपर से किसी बड़े वाहन का पहिया निकल गया, जिससे उसका शरीर दो भागों में विभाजित हो गया।
विज्ञापन




घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर रात्रि में ही हाथरस के पोस्टमार्टम गृह पर भेज दिया। रात्रि करीब 9:30 बजे कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि बाइक सवार दो युवक दुर्घटना में घायल होकर सड़क पर पड़े तड़प रहे हैं। मौके पर जाकर देखा गया तो दोनों की मौत हो चुकी थी। मरने वाले सत्यम (25) पुत्र पंकज सोलंकी निवासी आनंदपुरी और अनिल चौहान (28) पुत्र रक्षपाल चौहान निवासी शांति नगर एटा थे।



दोनों युवक मस्कट टोयटा में नौकरी करते थे। कंपनी का काम करके अलीगढ़ से बाइक से एटा लौट रहे थे। तभी गांव टोली के निकट अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सोमवार की सुबह दोनों के परिजन कोतवाली पर आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें