फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: नमाजियों की बांहों पर बंधीं काली पट्टी उतरवाईं, जिसके बाद नमाज के लिए ईदगाह में दी एंट्री

Tue, 01 Apr 2025 02:14 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

ईद पर वक्फ संशोधन बिल का विरोध करने के लिए नमाजी ईदगाह पर हाथ में काली पट्टी बांधकर पहुंचे। मुस्लिम इंतजामिया कमेटी के पदाधिकारियों ने उन्हें रोका और काली पट्टी उतरवा कर ईदगाह में नमाज पढ़ने के लिए जाने दिया।
विज्ञापन
ईद की नमाज को जा रहे लोगों की काली पट्टी उतारते डॉ. रहीश अब्बासी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईद पर नमाज अदा करने गए नमाजियों से मुस्लिम इंतजामिया कमेटी के पदाधिकारियों ने काली पट्टी का उतरवाया। बिना पट्टी उतारे ईदगाह में अंदर नहीं जाने दिया। जिसे लेकर चर्चा बनी रही।

विज्ञापन


जुमा अलविदा की तरह ईद पर भी मुस्लिम समाज के कुछ लोग वक्फ संशोधन बिल का विरोध करने के लिए भुजाओं पर काली पट्टी बांधकर नमाज अदा करने ईदगाह पर पहुंचे। जैसे ही मुस्लिम इंतजामिया कमेटी के पदाधिकारियों की नजर इन पर पड़ी तो उन्होंने इन लोगों को ईदगाह के बाहर ही रोक लिया और शांति व्यवस्था की दुहाई देते हुए काली पट्टी उतारकर ही ईदगाह के अंदर जाने की गुजारिश की। इस तरह इंतजामिया कमेटी ने किसी भी नमाजी को काली पट्टी बांधकर ईदगाह के अंदर दाखिल नहीं होने दिया।

दरअसल, कमेटी के लोग नहीं चाहते थे कि ईद जैसे खास मौके पर किसी तरह का सियासी विवाद खड़ा हो। उन्होंने काली पट्टी बांधकर आने वालों से साफ कहा कि त्योहार को शांति से मनाइए और शांति से नमाज अदा कीजिए। सियासी बातें बाद में भी हो सकती हैं। उनकी गुजारिश को इन लोगों ने मान लिया और काली पट्टी ईदगाह के बाहर ही उतार दीं। इसे लेकर ईदगाह पर चर्चाएं भी रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें