फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: स्पेयर पार्ट्स की दुकानों पर छापा, नकली स्पेयर पार्ट्स बेचने में दो गिरफ्तार

Tue, 21 Jan 2025 01:11 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

गुरुग्राम में टीवीएस कंपनी के असिस्टेंट मैनेजर अजय कुमार और जांचकर्ता पवन राघव ने बताया कि कंपनी को शिकायतें मिल रही थीं कि गंगीरी क्षेत्र में टीवीएस कंपनी का मार्का लगाकर आटो मोबाइल दुकानदार नकली स्पेयर पार्ट्स बेच रहे हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवीएस कंपनी के अधिकारियों ने यहां पुलिस के साथ मिलकर यहां मोटरसाइकिलों के स्पेयर पार्ट्स बेचने वाली दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान दो दुकानों में टीवीएस कंपनी के नाम पर नकली स्पेयर पार्ट्स बरामद हुए। कंपनी की ओर से मुकदमा दर्ज कराए जाने पर पुलिस ने दोनों दुकानदारों को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


गुरुग्राम में टीवीएस कंपनी के असिस्टेंट मैनेजर अजय कुमार और जांचकर्ता पवन राघव ने बताया कि कंपनी को शिकायतें मिल रही थीं कि गंगीरी क्षेत्र में टीवीएस कंपनी का मार्का लगाकर आटो मोबाइल दुकानदार नकली स्पेयर पार्ट्स बेच रहे हैं। इस पर 20 जनवरी को गंगीरी चौराहा स्थित गंगा ऑटोमोबाइल और जेएमडी ऑटोमोबाइल की दुकानों पर पुलिस के साथ छापा मारा गया।

दोनों दुकानों से ब्रेक शू, ऑयल, कटोरा, किलर सहित अन्य सामानों में टीवीएस कंपनी का फर्जी मार्का लगा था। असिस्टेंट मैनेजर अजय कुमार ने गंगा ऑटोमोबाइल के मालिक प्रमोद कुमार निवासी गांव डोरई थाना छर्रा और जेएमडी ऑटोमोबाइल के मालिक रोहतास निवासी गांव हुसेपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों दुकानदारों को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें