कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस ने हत्या के प्रयास में फरार चल रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। अभियुक्तों से पुलिस ने एक तमंचा व दो कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक पकड़े गए अभियुक्तों के दिनेश उर्फ चेटा पुत्र रामू निवासी मोहल्ला धोबियान कस्बा मेंडू थाना हाथरस जंक्शन, सद्दाम कुरैशी पुत्र इस्लाम उर्फ बंटी निवासी मोहल्ला कसाई खाना कस्बा मेंडू थाना हाथरस जंक्शन हैं।