फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरियादियों के साथ करें अच्छा व्यवहार, गश्त बढ़ाएं

विज्ञापन
थाने का निरीक्षण करते एसपी विक्रांतवीर - फोटो : SASNI
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर सिंह ने सोमवार को कोतवाली का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी ने शिकायत रजिस्टर, महिला हेल्प डेस्क, अपराधों की विवेचना एवं सफाई व्यवस्था दुरुस्त बनाए रखने के निर्देश दिए। एसपी के औचक निरीक्षण से पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

एसपी ने सबसे पहले कोरोना की तैयारियों को लेकर कोतवाली में कार्यों का निरीक्षण किया। मास्क वितरण, सैनिटाइजेशन, थर्मल स्क्रीनिंग आदी की जानकारी ली। फरियादियों के रजिस्टर का निरीक्षण करते हुए प्रभारी निरीक्षक को निर्देश दिया कि फरियादियों के साथ अच्छा व्यवहार किया जाए, ताकि उन्हें कोतवाली एवं चौकियों के बार बार चक्कर न लगाने पड़े। मेस व हवालात का भी एसपी ने जायजा लिया। महिला हेल्प डेस्क को व्यवस्थित कराए जाने के निर्देश दिए। जघन्य अपराधों की विवेचना में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके अलावा अपराध पर नियंत्रण के लिए गश्त बढ़ाने को भी कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें