फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्येक रविवार को होगी नगर एवं कार्यालयों की सफाई

विज्ञापन
नगर पंचायत की बैठक में प्रतिभाग करते सभासद - फोटो : SASNI
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
विज्ञापन

सोमवार को नगर पंचायत बोर्ड की बैठक चेयरमैन लालता प्रसाद माहौर की अध्यक्षता में हुई। इसमें कोविड - 19 और रविवार को लगने वाले लॉकडाउन को लेकर विचार किया गया।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए चेयरमैन लालता प्रसाद माहौर ने कहा कि प्रत्येक रविवार को लॉकडाउन के दौरान नगर एवं कार्यालय की सफाई कराई जाएगी। कार्यालय एवं शहर को सैनिटाइज कराया जाएगा। लॉकडाउन का बाजार में सख्ती से पालन कराया जाएगा। अगर कोई कूड़ा उठने के बाद कोई व्यक्ति कूड़ा डालता है तो उस पर जुर्माना लगाया जाएगा। इसके लिए लोगों को कूड़ा उठाने से पहले ट्रैक्टर आने का समय बता दिया जाएगा। बैठक का संचालन अधिशासी अधिकारी स्वदेश आर्य ने किया। इसमें राखी चौधरी, राकेश शर्मा, अनिकेत तोमर, दिनेश कुशवाहा, विनोद कुमार, दिनेश वर्मा, प्रदीप गुप्ता, विपिन पंच, नरेंद्र रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें