फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: गैंगवार के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए बिछाया जाल

Thu, 09 Jul 2026 02:19 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
गैंगवार के सनसनीखेज मामले में मंगलवार को मुख्य आरोपी द्वारा अचानक कोर्ट में सरेंडर किए जाने के बाद अब पुलिस महकमा किसी भी तरह की ढिलाई बरतने के मूड में नहीं है। पुलिस को अंदेशा है कि अन्य नामजद आरोपी भी एनकाउंटर के डर से अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण करने की फिराक में हैं। लिहाजा पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए जाल बिछा दिया है।
विज्ञापन

इसी आशंका को देखते हुए बुधवार को पूरे कोर्ट परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया और पुलिस का कड़ा पहरा लगा दिया गया। दरअसल, पुलिस की कार्यशैली पर मंगलवार को तब सवाल खड़े हो गए थे, जब गैंगवार का मुख्य आरोपी हेमू ठाकुर भारी घेराबंदी के बावजूद चकमा देकर कोर्ट में पेश हो गया था।
उसे पुलिस एनकाउंटर का डर सता रहा था। इसी खौफ के चलते उसने बेहद गुप्त तरीके से अदालत में सरेंडर की अर्जी दाखिल की और चुपचाप समर्पण कर दिया। पुलिस को इसकी भनक तब लगी, जब आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका था। हतीसा बाईपास पर हुई गैंगवार के मामले में पुलिस मोना ठाकुर, शानू व छोटू राणा के खिलाफ कार्रवाई कर चुकी है।
विज्ञापन

गंगचौली के अंकित, अनुज, जितेंद्र, सूर्या व संदीप की तलाश की जा रही है। ये लोग भी सरेंडर करने की फिराक में हैं, इसलिए अदालत परिसर में संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है। सीओ हिमांशु माथुर ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें