फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras Police: एसपी ने चलाई तबादला एक्सप्रेस, दो थानाध्यक्षों व एक निरीक्षक इधर से उधर

Sun, 01 Sep 2024 05:41 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस जिले के पुलिस विभाग में एक बार फिर तबादला की कार्यवाही की गई है। एसपी निपुण अग्रवाल ने दो थानाध्यक्षों व एक निरीक्षक के तबादले का आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन
तबादला - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आरोपों से घिरे दो थानाध्यक्षों का तबादला हो गया है। एक थानाध्यक्ष पर न्यायालय के आदेश पर मुकमदमा दर्ज है, तो दूसरे पर ग्राम प्रधान गंभीर आरोप लगा चुका है। एसपी ने दो थानाध्यक्षों व निरीक्षक को इधर से उधर कर दिया है। 

विज्ञापन


कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए हाथरस जिले के पुलिस विभाग में एक बार फिर तबादला की कार्यवाही की गई है। एसपी निपुण अग्रवाल ने दो थानाध्यक्षों व एक निरीक्षक के तबादले का आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार  द्वारा जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक मनीष चिकारा को पीआरओ पुलिस अधीक्षक के पद से प्रभारी निरीक्षक थाना सहपऊ बनाया गया है। 

वहीं, थानाध्यक्ष सहपऊ उपनिरीक्षक सुनील कुमार वर्मा को थानाध्यक्ष हसायन बनाया गया है। थानाध्यक्ष हसायन उपनिरीक्षक धीरज गौतम को पीआरओ पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। इस आदेश के जारी होते ही पुलिस विभाग में खलबली मच गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें