फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: हाथरस जंक्शन पर रोकी गईं ट्रेनें, अनुयायियों को किया गया रवाना

Wed, 03 Jul 2024 12:25 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

घटना के बाद कई लोग विभिन्न वाहनों से हाथरस जंक्शन स्टेशन पर पहुंचे। स्टेशन पर भीड़ के इकट्ठा होने की जानकारी आला अधिकारियों को दी गई। माना जा रहा है कि आला अधिकारियों के आदेश पर ट्रेनें रोकी गईं।
विज्ञापन
अनुयायियों की भीड़ को ट्रेन से रवाना करने के लिए रोकी गई पटना स्पेशल एक्सप्रेस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिकंदराराऊ में हुए हादसे के बाद उत्तर-मध्य रेलवे के हाथरस जंक्शन स्टेशन पर साकार हरि बाबा के अनुयायियों की भीड़ जमा हो गई। इस भीड़ को स्टेशन से हटाए जाने के लिए रेलवे के आला अधिकारियों के आदेश पर कई सुपरफास्ट ट्रेनों को रोका गया। इन ट्रेनों में अनुयायियों को सवार कर रवाना किया गया। 

विज्ञापन


सिकंदराराऊ में अपने वाहनों के साथ ही कई लोग अन्य साधनों से भी सत्संग के लिए पहुंचे थे। घटना के बाद कई लोग विभिन्न वाहनों से हाथरस जंक्शन स्टेशन पर पहुंचे। स्टेशन पर भीड़ के इकट्ठा होने की जानकारी आला अधिकारियों को दी गई। माना जा रहा है कि आला अधिकारियों के आदेश पर हाथरस जंक्शन स्टेशन पर नई दिल्ली से पटना जाने वाली 02393 स्पेशल एक्सप्रेस के साथ दिल्ली से बरौनी जाने वाली 02564 बरौनी एक्सप्रेस को भी रोका गया। खबर लिखे जाने तक इन ट्रेनों को करीब 10 मिनट तक रोककर अनुयायियों को ट्रेन में बैठाकर रवाना किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें