फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: कोहरा शुरू होते ही ट्रेनों की रफ्तार हुई धीमी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोहरे की शुरुआत होने के साथ ट्रेनों की रफ्तार कम होने लगी है। उत्तर मध्य रेलवे के दिल्ली-हावड़ा रेल खंड और पूर्वोत्तर रेलवे के मथुरा-कासगंज रेल खंड पर चलने वाली अधिकांश ट्रेनों की गति धीमी हो गई है।
विज्ञापन

कोहरे का सबसे अधिक असर लंबी दूरी की ट्रेनों पर दिखने लगा है। मालदा टाउन से चलने वाली फरक्का एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से हाथरस जंक्शन स्टेशन पर करीब छह घंटे देरी से पहुंची, जबकि बांद्रा-लखनऊ एक्सप्रेस भी दो घंटे से अधिक देरी से पहुंची।

इसके अलावा नीलांचल एक्सप्रेस, महानंदा एक्सप्रेस, मुरी एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेनें भी अपने तय समय से तीन घंटे से अधिक लेट रहीं। इनकी वजह से कई पैसेंजर ट्रेनें देरी से हाथरस जंक्शन और सिटी स्टेशन पर पहुंचीं। यात्रियों को ट्रेनों का इंतजार करना पड़ा। कोहरे के बीच यात्री प्लेटफॉर्म पर ट्रेनों का इंतजार करते हुए नजर आए। प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित कुमार सिंह ने बताया है कि कोहरे में यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ट्रेनों की रफ्तार सीमित रखी जाती है। इसलिए यात्रियों से अपील है कि यात्रा से पहले वह ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेकर ही स्टेशन पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन



हाथरस के स्टेशनों पर ये ट्रेनें पहुंचीं देरी से
ट्रेन नंबर
नाम


देरी

15743

फरक्का एक्सप्रेस
6.40 घंटा

15734

फरक्का एक्सप्रेस
06.10 घंटा

18102

मुरी एक्सप्रेस
2.52 घंटा

12312

कालका एक्सप्रेस
2.45 घंटा

15484

महानंदा एक्सप्रेस
1.37 घंटा

12876

नीलांचल एक्सप्रेस
1.55 घंटा

20921

बांद्रा-लखनऊ एक्सप्रेस 1.32 घंटा

19409

साबरमती एक्सप्रेस
50 मिनट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें