फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: 760 बूथों पर बच्चों को पिलाई पोलियो की दवा

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत रविवार को जिले के 760 बूथों पर बच्चों को दवा पिलाई गई। सीएमओ डॉ. राजीव रॉय ने प्राथमिक विद्यालय हतीसा भगवंतपुर में दवा पिलाकर बूथ अभियान की शुरुआत की। इसके बाद गांव-गांव जाकर बूथों का निरीक्षण किया। बूथों पर सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक दवा पिलाई गई।
विज्ञापन

बूथ अभियान के शुभारंभ में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एमआई आलम, सीएचओ मुरसान डाॅ. चंद्रवीर सिंह, एसएमओ डब्ल्यूएचओ डाॅ. प्रीति रावत मौजूद रहे। सीएमओ ने एवहरनपुर, लहरा व बरसै के बूथों का निरीक्षण किया। इन बूथों पर सब ठीक मिला। ग्राम बड़ी किदौंली के बूथ पर स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही देखने को मिली।
यहां बूथ सुपरवाइजर ने भ्रमण नहीं किया था। साथ ही लक्ष्य के सापेक्ष कम बच्चों को दवा पिलाई गई थी। सीएमओ ने इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए डीआईओ डाॅ. एमआई आलम को अवगत कराया तथा कमियां दूर कराने के निर्देश दिए। इसके बाद सीएमओ कार्यालय में शाम को समीक्षा बैठक भी की गई। डीआईओ डॉ. एमआई आलम ने बताया कि इस अभियान में 0-5 वर्ष के 2,85,095 बच्चों को खुराक पिलाने के लिए लक्षित किया गया है। बूथ के बाद अब 15 से 19 दिसंबर तक डोर-टु-डोर अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

इसके लिए जिले में 514 टीमें लगाई गईं हैं। साथ ही इनके पर्यवेक्षण के लिए 173 पर्यवेक्षक, 32 सेक्टर चिकित्सा अधिकारी और आठ जनपद स्तरीय अधिकारी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें