फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: रजबहे में पलटी गेहूं से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली, किसान की मौत, परिवार में छाया मातम

Fri, 18 Apr 2025 11:20 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

मानवेंद्र कुमार इंसा रात्रि करीब एक बजे अपने खेत से ट्रैक्टर-ट्रॉली में गेहूं लादकर अपने गांव मथुरापुर लौट रहे थे। रजबहे के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली असंतुलित हो गई और रजबहे में जाकर पलट गई। ट्रैक्टर पर सवार मानवेंद्र इसके नीचे दब गए।
विज्ञापन
मृतक मानवेंद्र कुमार इंसा - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हसायन कोतवाली क्षेत्र के गांव मथुरापुर के निकट से गुजर रहे कानऊ-मथुरापुर रजबहे में 17 अप्रैल की रात करीब एक बजे गेहूं से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे में 27 वर्षीय किसान की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

विज्ञापन


मानवेंद्र कुमार इंसा (27) पुत्र जगदीश प्रसाद 17 अप्रैल रात्रि करीब एक बजे अपने खेत से ट्रैक्टर-ट्रॉली में गेहूं लादकर अपने गांव मथुरापुर लौट रहे थे। रजबहे के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली असंतुलित हो गई और रजबहे में जाकर पलट गई। ट्रैक्टर पर सवार मानवेंद्र इसके नीचे दब गए। उनकी चीख-पुकार सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
 
ग्रामीण व किसानों ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर-ट्राॅली को रजबहे से निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर कोतवाली निरीक्षक अवधेश कुमार मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने जेसीबी मंगवाकर ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबे मानवेंद्र को निकाला और 108 एंबुलेंस से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। वहां डॉ. उपेंद्र कुमार सिंह ने मानवेंद्र को मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन रोने-बिलखने लगे। मानवेंद्र ने अपने पीछे पत्नी नीलम के अलावा दो बेटों को बिलखते हुए छोड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें