फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: पुलिया में फंसा ईंटों से लगा ट्रैक्टर, राहगीरों ने झेली परेशानी

विज्ञापन
 नवनिर्मित पुलिया में फंसे ट्रैक्टर ट्राला से ईटें उतारते मजदूर - फोटो : samvad
विज्ञापन
सादाबाद-जलेसर मार्ग से गांव बावली की ओर जाने वाले संपर्क पर शनिवार की देर शाम को गांव दौहई के पास नवनिर्मित पुलिया पर एक ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली फंस गई। ट्रैक्टर का पहिया पुलिया धंसने से उसमें फंस गया। इससे रास्ते से निकलने वाले वाहनों को काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया है कि ट्रॉली झुककर पुलिस की सुरक्षा दीवार पर रख गई। इससे ट्रैक्टर नहर में गिरने से बाल-बाल बचा। चालक ने कूंदकर खुद को बचाया। गांव दौहई के बीडीसी नवल सिंह ने बताया है कि स्थानीय लोगों की मदद से दूसरा ट्रैक्टर लाकर फंसे हुए ट्रैक्टर को निकाला गया। लोगों का कहना है कि पुलिया का निर्माण हाल ही में कराया गया है। आरोप है कि निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया है। इस वजह से पुलिया धंसना शुरू हो गई है।



जिस ठेकेदार ने पुलिया का निर्माण किया था उससे मरम्मत के लिए कहा गया है। शीघ्र ही मरम्मत हो जाएगी। निर्माण में प्रयोग की गई सामग्री की जांच भी की जा रही है। - खूब सिंह, अवर अभियंता, सिंचाई विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें