फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: ठंड के कारण बढ़ रहा त्वचा रोग, 279 मरीज पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जन आरोग्य मेला के तहत रविवार को स्वास्थ्य कैंप लगा। इनमें 1450 मरीजों का परीक्षण किया गया।
विज्ञापन

जिले में सांस व पेट रोग के मरीजों की संख्या में कमी नहीं आ रही। इसके साथ त्वचा रोगियों की भी संख्या बढ़ रही है। रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों की लाइन लगी रही। कैंप में 279 मरीज त्वचा के रहे। सीएमओ डॉ. राजीव रॉय ने बताया कि ठंडी व शुष्क हवाओं के संपर्क में आने से त्वचा फट रही है। इसके साथ ही कम पानी का सेवन करने के कारण भी त्वचा नमी खो रही है। उन्होंने कहा कि जितना हो सके ठंड से बचाव किया जाए तथा अधिक से अधिक पानी पीया जाए।
विज्ञापन


कैंप में 144 सांस रोगियों का परीक्षण किया गया। पेट रोग के 216 मरीज कैंप पहुंचे। बुखार के 121 मरीज रहे। इनमें से 29 की मलेरिया तथा 21 की डेंंगू की जांच की गई, लेकिन राहत वाली बात रही कि कोई पॉजिटिव नहीं आया। डायबिटीज के 95 मरीजों ने परीक्षण किया। 23 मरीजों को टीबी की संभावना जताई गई। इसलिए जांच के लिए इनके सैंपल लिए गए। हायपरटेंशन के 56 व लिवर के 14 मरीज कैंप में पहुंचे। 300 मरीज अन्य बीमारियों के रहे। 223 मरीजों की कोविड की जांच की गई। इनमें कोई पॉजिटिव नहीं निकला। 210 बच्चों का परीक्षण किया गया। बच्चों में सर्दी जुखाम व बुखार की समस्या देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें