फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: हैरो सहित पलटा ट्रैक्टर, दबकर चालक की मौत

Sun, 30 Aug 2026 01:58 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
गांव रतमान गढ़ी के निकट खाई में पलटा ट्रैक्टर। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव रतमान गढ़ी के निकट शनिवार दोपहर रजबहा की पटरी पर हैरो जुड़ा ट्रैक्टर पलटकर खाई में जा गिरा। हादसे में ट्रैक्टर चला रहे 35 वर्षीय योगेंद्र कुमार पुत्र बनवारी लाल निवासी गांव बमनई की ट्रैक्टर के नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर के नीचे दबे योगेंद्र को बाहर निकाला।
विज्ञापन

मृतक के छोटे भाई हरेंद्र का कहना है कि योगेंद्र कुमार गांव में खेती के साथ ही दूसरों के खेतों में ट्रैक्टर चलाने का कार्य भी करते थे। शनिवार दोपहर करीब एक बजे वह गांव के ही एक व्यक्ति के ट्रैक्टर से अपने गांव बमनई लौट रहे थे। गांव रतमान गढ़ी के निकट बंबा की पटरी पर अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया और खेत की खाई में जा गिरा। योगेंद्र ट्रैक्टर के नीचे ही दब गए।
जानकारी मिलते ही परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए और योगेंद्र को मुरसान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह सुनते ही परिजन रोने-बिलखने लगे। योगेंद्र के पीछे पत्नी पिंकी और आठ वर्षीय बेटे कालू को बिलखते हुए छोड़ा है। उनके पिता बनवारीलाल की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। कोतवाली प्रभारी गिरीशचंद्र गौतम का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें