फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: ट्रैक्टर को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, चालक की मौत

Mon, 30 Mar 2026 01:35 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : Archive
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 34 पर अलीगढ़ की तरफ जाते हुए ट्रैक्टर को शनिवार की रात्रि 12:00 बजे एक अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर चला रहे युवक आसिम (28) की इलाज के लिए अलीगढ़ ले जाते समय मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर पर बैठा एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन




अलीगढ़ के अकराबाद थाना क्षेत्र के गांव चांदपुर निवासी आसिम पुत्र मकबूल रात 12 बजे एटा से ट्रॉली में लकड़ी लादकर कौड़ियागंज जा रहे थे। उनके साथ फारुख पुत्र अंसार भी ट्रैक्टर पर बैठा था। रास्ते में गांव हुसैनपुर के पास पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे आसिम गंभीर रूप से घायल हो गए और फारुख को भी गंभीर चोटें आईं।



हादसे में ट्रैक्टर भी क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें लदी लकड़ियां सड़क पर चारों तरफ बिखर गईं। इलाज के लिए अलीगढ़ ले जाते समय आसिम की रास्ते में मौत हो गई। फारूख का अलीगढ़ में उपचार चल रहा है। कोतवाली निरीक्षक शिवकुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर आने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें