फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: हसायन में खनन स्थल पर मिला ट्रैक्टर चालक का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
हसायन के गांव ढड़ौली में खेत, जहां खनन हो रहा था। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
हसायन के गांव ढंडौली में खनन स्थल पर शुक्रवार तड़के एक ट्रैक्टर चालक का शव मिला। परिजनों ने खनन माफिया में हुए टकराव के दौरान हत्या की आशंका जताते हुए जमकर हंगामा किया। पुलिस के आश्वासन के बाद शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया।
विज्ञापन

हसायन के मोहल्ला शीशरान, बदनपुर रोड के रहने वाले बॉबी (26) पुत्र कालीचरन यादव ट्रैक्टर चलाते थे। दो भाइयों में छोटे थे। बड़े भाई वीरपाल ने बताया कि ढंडौली पर मिट्टी का काम चल रहा था। बुधवार से काम शुरू हुआ था। बॉबी दूसरे दिन ट्रैक्टर लेकर बृहस्पतिवार रात घर से गया था। शुक्रवार की सुबह गांव ढंडौली व रामपुर के बीच बॉबी का शव मिला। शव से 10 मीटर दूर ट्रैक्टर था, जो नीचे खेत में फंसा हुआ था। बॉबी का मोबाइल भी ट्रैक्टर पर रखा मिला।
वीरपाल के अनुसार उनके भाई के गले, सीने व पेट पर चोट के निशान थे। इसे देखकर लग रहा है कि किसी ने बुरी तरह पीटा हो। वीरपाल ने बताया कि उनका भाई अकेला नहीं था। साथ में तीन और ट्रैक्टर चालक थे। यदि दुर्घटना थी तो वे तभी जानकारी देते। सभी मौके से भाग गए। परिजनों ने आशंका जताई कि खनन माफिया में झगड़े के दौरान गला दबाकर बॉबी की हत्या की गई है।
विज्ञापन


फॉरेंसिक टीम ने की छानबीन
घटना की जानकारी पर अधिकारी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य संकलित किए। पुलिस को कई महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस अन्य ट्रैक्टर चालकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बॉबी की मौत की खबर से मां गायत्री व पत्नी मधु का रो-रो कर बुरा हाल है। बॉबी के तीन बच्चे, दो बेटा व एक बेटी है। बड़ी बेटी 11 वर्ष की है।
- पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट होगी। प्रारंभिक जांच शुरू कर दी गई है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार आगे की कार्रवाई की जाएगी। - रामानंद कुशवाहा, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें