थाना चंदपा के गांव महमूदपुर जटान निवासी विजय कुमार ट्रैक्टर लेकर कोतवाली क्षेत्र के गांव धनौली जा रहा था। रास्ते में दूसरी ओर से आ रहे एक ट्रक ने उसे साइड से टक्कर मार दी। हादसे में वह बुरी तरह से घायल हो गया। गम्भीर हालत में उन्हें हाथरस रेफर कर दिया। रास्ते में ले जाते वक्त उनकी मौत हो गई।
हाथरस जनपद के सादाबाद में मुरसान मार्ग पर गांव धनौली के पास ट्रक व ट्रैक्टर की टक्कर हो गई। जिसमें ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। जिससे परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन
थाना चंदपा के गांव महमूदपुर जटान निवासी विजय कुमार ट्रैक्टर चलाता था। 19 फरवरी को वह ट्रैक्टर लेकर कोतवाली क्षेत्र के गांव धनौली जा रहा था। रास्ते में दूसरी ओर से आ रहे एक ट्रक ने उसे साइड से टक्कर मार दी। हादसे में विजय बुरी तरह से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से पुलिस ने उसे सीएचसी भेजा।
परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। गम्भीर हालत में हाथरस रेफर कर दिया। रास्ते में ले जाते वक्त उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की जानकारी होने पर ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय बागला अस्पताल पोस्टमार्टम गृह पहुंचे और दुख जताया।