गांव बरसौली फायरिंग मे फायरिंग की घटना होने पर कोतवाली में शिकायत करने पहुंचे ग्रामीण
- फोटो : HASAYAN
कोतवाली क्षेत्र के गांव बरसौली में एक ट्रैक्टर चालक ने सड़क किनारे खड़ी एक किसान के बाइक में टक्कर मार दी। जब किसान ने ट्रैक्टर चालक को रोका तो दोनों में कहासुनी हो गई। जिसके बाद ट्रैक्टर चालक ने किसान की सरिया से पिटाई कर दी। यहीं नहीं बाद में ट्रैक्टर चालक ने किसान के घर पर भी आकर मारपीट व फायरिंग की। ग्रामीणों ने उक्त युवक को तमंचा के साथ गिरफ्तार कर पुलिस के हवाले कर दिया।
इस संबंध में तहरीर देते हुए मोनू पुत्र सुग्रीव निवासी बरसौली ने बताया कि उसका छोटा भाई विक्रांत सिंह अपने खेत में पानी लगाने के लिए ट्रॉली पंप लगा रहा था। तभी गांव शंकरपुर के के एक युवक ने अपनी ट्रैक्टर से सड़क किनारे खड़ी विक्रांत की बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर विक्रांत ने ट्रैक्टर चालक से कहासुनी कर दी। जिसके बाद उसने गाली गलौज व मारपीट कर दी। यहीं नहीं ट्रैक्टर चालक ने अपने साथियों के साथ घर पहुंच कर जातिसूचक शब्दों का उपयोग करते हुए गाली गलौज कर मारपीट कर फायरिंग कर दी। इस दौरान ग्रामीणों ने एक बाइक सवार युवक को अवैध तमंचा सहित मौके पर पकड़ लिया। घटना के संबंध में पीड़ित पक्ष ने दो भाइयों को नामजद करते हुए तहरीर भी है। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक घटना की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हो पाई थी। इस संबंध में जरैरा चौकी प्रभारी सलामुद्दीन खान ने बताया कि ट्रैक्टर से बाइक टकराने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ है। फायरिंग जैसी कोई वारदात नहीं हुई है। जब उसने तमंचा के साथ युवक के पकड़े जाने की बात कही गई तो उन्होंने कहा कि अभी चौकी पर मौजूद नहीं हूं। कोतवाली पहुंचकर ही कुछ बता पाऊंगा।