प्रशांत को मिठाई खिलाते परिजन।
- फोटो : HATHRAS
संत फ्रांसिस इंटर कॉलेज के छात्र प्रशांत कुमार पुत्र श्यामसुंदर तिवारी निवासी भूपाल नगला इगलास ने 98.2 फीसदी अंक हासिल कर जिले में चौथा और कॉलेज में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। प्रशांत ने बताया कि उनके पिता सीआरपीएफ में एएसआई हैं।
जम्मू में उनकी ड्यूटी है। प्रशांत ने बताया कि उनकी बड़ी बहन एथलीट हैं और उन्होंने प्रदेश स्तर पर गोल्ड मेडल भी जीता है। यहां पर प्रशांत ने बताया कवि वह आईएएस बनकर समाजसेवा करना चाहता है। प्रशांत के एक बड़ा भाई भी है। प्रशांत ने बताया कि उनकी पढ़ाई में भाई विनय व मामा राहुल ने काफी सहयोग दिया है।