फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: तेज धूप और लू से मंडी में टमाटर के भाव हुए लाल, दस दिन में दोगुना बढ़े दाम

Fri, 13 Jun 2025 01:57 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

तेज धूप और पानी की कमी से खेत में पौधों के मुरझा जाते हैं। इसका असर उगने वाले कंद पर पड़ता है। फसल भी झुलस जाती है और उत्पादन घट जाता है। यही कारण है कि सब्जी मंडी में सब्जियों की आवक कम हो गई है।
विज्ञापन
बाजार में बिकता टमाटर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में तेज धूप और लू का असर सब्जियों पर पड़ रहा है। मंडी में आवक कम होने से बीते करीब दस दिनों में सब्जियों के भाव बढ़ गए हैं। इसमें टमाटर के भाव दोगुने तक हो गए हैं।

विज्ञापन


बढ़ते तापमान और लू का असर सब्जियों की फसल पर पड़ रहा है। सब्जियों की फसल करने वाले एवरनपुर के किसान हरिओम उपाध्याय ने बताया है कि तेज धूप और पानी की कमी से खेत में पौधों के मुरझा जाते हैं। इसका असर उगने वाले कंद पर पड़ता है। फसल भी झुलस जाती है और उत्पादन घट जाता है। यही कारण है कि सब्जी मंडी में सब्जियों की आवक कम हो गई है। सबसे ज्यादा प्रभाव टमाटर पर पड़ा है। बाजार में टमाटर के भाव बढ़ गए हैं। फुटकर बाजार में जो टमाटर दस दिन पहले बीस रुपये प्रति किलोग्राम बिक रहा था। बृहस्पतिवार को टमाटर का भाव 40 से 50 रुपये प्रति किलोग्राम था।

मंहगाई की मार से घर चला पाना मुश्किल हो रहा है। अब टमाटर के भाव दोगुने हो गए हैं। सब्जियों पर बढ़े रेट रसोई का हिसाब बिगाड़ रहे हैं। - राजू, मोहनगंज।
सब्जियों की रेट बढ़ने से आम आदमी की जेब पर इसका भारी असर पड़ेगा। महंगाई में वैसे भी आम आदमी को जरूरत पूरी कर पाना भी मुश्किल हो रहा है। - मुन्ना, मुरसान गेट।

विज्ञापन

गर्मी के कारण टमाटर की फसल खत्म होने के कगार पर है। टमाटर का उत्पादन घटने से इसकी आवक मंडी में कम हो गई है। यही कारण है कि टमाटर के भाव बढ़ गए हैं। दस दिन में बैंगलोर से टमाटर की आवक शुरू हो जाएगी। - मोहम्मद फाहरूक, आढ़ती।
मंडी से ही टमाटर ऊंचे भाव पर मिल रहा है। इसलिए हमें भी उसी हिसाब से टमाटर बेचना पड़ रहा है। आवक कम होने से भाव बढ़े हैं। - सुनील, फुटकर विक्रेता।

विज्ञापन

सब्जियों के भाव 
सब्जी दस दिन पहले भाव अब का भाव
टमाटर 20 40
सोयाबीन की फरी 80 160
भिंडी 20 40
खुर्ती की फरी 40 60

नोट- सभी भाव प्रति किलोग्राम में हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें