फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छे संस्कारों के लिए बच्चों को सरकारी स्कूलों में भेजें

विज्ञापन
मिशन प्रेरणा ज्ञानोत्सव समारोह के दौरान छात्रा को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करते ब्लाक प्रमुख प - फोटो : HASAYAN
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हसायन।
विज्ञापन

ब्लॉक संसाधन केंद्र पर बुधवार को मिशन प्रेरणा ज्ञानोत्सव समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुमंत किशोर सिंह, बीईओ अखिलेश यादव व चेयरमैन प्रतिनिधि चंद्र प्रकाश माहौर ने मां सरस्वती के छविचित्र पर माल्यार्पण कर किया।
शुरुआत छात्राओं ने सरस्वती वंदना कर किया। सुमंत किशोर सिंह ने कहा कि आजकल लोग अपने बच्चों को सरकारी के बजाय इंग्लिश मीडियम स्कूलों में पढ़ाने लगे हैं। जबकि दो दशक पहले भी सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे आज अच्छे पदों पर नियुक्त है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमें अपने बच्चों को संस्कार युक्त शिक्षा दिलाने के लिए सरकारी स्कूलों में पढ़ने के लिए भेजना चाहिए। मिशन प्रेरणा ज्ञानोत्सव समारोह के दौरान गुणवत्ता मॉड्यूल, कायाकल्प प्रेरणा सहित तमाम विषयों पर चर्चा की। ब्लॉक क्षेत्र के ग्रामीण अंचल के प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत पांच-पांच छात्र-छात्राओं को बीईओ अखिलेश यादव, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुमंत किशोर सिंह व खंड विकास अधिकारी आईएस नाथ ने प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में हेडमास्टर जितेंद्र सिंह, हरिओम कुमार, गिर्राज सिंह, राखी, भानु यादव, प्रश्चेंद्र यादव, चंद्रकेश, दीपक शर्मा, प्रदीप शर्मा, राघवेंद्र सिंह, मनोज यादव, सीएम राना, योगेंद्र चौधरी, अमित कुमार, हेमलता, रवि कुमार, देवेंद्र कुमार, दुष्यंत कुमार, प्रदीप यादव, सुधीर यादव, देवेंद्र कुमार, अजय गौरव, ऋषभ सिंह सहित तमाम शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें