फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : भाजपा विकास के नाम पर कर रही है देश का विनाश

विज्ञापन
हाथरस : कलेक्ट्रेट में धरना देते भाकियू के पदाधिकारी व कार्यकर्ता। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

भाकियू (हरपाल गुट) ने तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने और किसानों की अन्य समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इस मौके पर यूनियन ने राष्ट्रपति को प्रेषित एक ज्ञापन ओसी कलेक्ट्रेट को दिया।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरपाल सिंह ने कहा कि सरकार तीनों कृषि कानूनों को वापस ले। बिजली, बैंक, ट्रेन आदि को पूंजीपतियों के हाथों में न सौंपे। अन्यथा देश बर्बाद हो जाएगा। दिल्ली बार्डर पर 250 किसान शहादत दे चुके हैं लेकिन प्रधानमंत्री के कान पर जूं तक नहीं रेंगी। बेरोजगारी से देश के हालत बदतर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास के नाम पर भाजपा आज देश का विनाश कर रही है। इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव विनोद पुंढीर, रामबाबू सिंह चौहान, राजकुमार कौशिक, राकेश कुमार, नगेंद्र सिंह, शिव कुमार यादव, महेंद्र सिंह, रमेशचंद, जवाहर सिंह, नौनिहाल सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें