फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झंडा दिवस पर सैनिकों के लिए जुटाई मदद

Wed, 07 Dec 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन
झंडा दिवस के मौके पर सैनिकों की सहायतार्थ अंशदान देते एडीएम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर आज कलेक्ट्रेट में अपर जिलाधिकारी अली हसन कर्नी और ओसी कलेक्ट्रेट जयप्रकाश और अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अंशदान देकर सैनिकों की वीरता का स्मरण किया।
विज्ञापन


जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ने अधिकारियों के सैनिक झंडा लगाकर अंशदान प्राप्त किया। जिले के समस्त विद्यालयों और सरकारी विभागों द्वारा भी सशस्त्र सेना झंडा दिवस सफलता पूर्वक मनाया गया। 

जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी अवकाश प्राप्त विंग कमांडर प्रमोद कुमार ने बताया कि हमारे सशस्त्र सेनाओं के बहादुर जवान देश की सीमाओं की रक्षा में लगे हुए हैं। आवश्यकता पड़ने पर उनके द्वारा देश के गौरव के लिए अपने प्राणों की आहुति दी गई है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विपदाओं जैसे बाढ़ और भूकंप आदि के समय जवानों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। प्रतिवर्ष सैनिक झंडा दिवस के अवसर पर कृतज्ञ राष्ट्र अपने बहादुर सैनिकों की सेवाओं को स्मरण करता है। यथा शक्ति इनके परिवारों के कल्याण के लिए अंशदान भी देता है।

वहीं सादाबाद में आगरा रोड स्थित सेंट विवेकानंद सीनियर सेकेंड्री पब्लिक स्कूल में बुधवार को सशस्त्र झंडा दिवस मनाया गया। प्रार्थना सभा में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सैनिक झंडे को प्रणाम किया और उसके महत्व पर प्रकाश डाला।

प्रधानाचार्य डा. जगदीश शर्मा ने कहा कि सशस्त्र झंडा दिवस हर वर्ष सात दिसंबर को मनाया जाता है। यह दिन सेना के प्रति सम्मान व्यक्त करने का होता है। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने देश के जवानों के प्रति अपना आभार व्यक्त किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें