फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: हींग की खूशबू फैलाने वाले कचरे और बदबू से बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका क्षेत्र में घर-घर से कचरा लेने की व्यवस्था बीते एक सप्ताह से ठप हो गई है। शहर के 58,480 घरों से लेकर बाजार और फैक्टरियों के बाहर तक कचरे के ढेर लग गए हैं। जिसकी बदबू फैल रही है। ऐसे में देश दुनिया में अपनी हींग की खूशबू बिखरेने वाले कचरे की बदबू से बेहाल हो गए हैं।
विज्ञापन

गलत तरीके से टेंडर लिए जाने आदि आरोपों के चलते बैठाई गई जांच के बाद के बाद कचरा उठाने वाली फर्म का भुगतान रोक दिया गया है। इसके बाद कचरा नहीं उठा। सोमवार सुबह शहर के गणेश गंज, खाती खाना, भूरापीर चौराहा, गांधी तिराहा, मोहन गंज, बैनी गंज, गोला वाली गली आदि मुख्य बाजारों के साथ ही तमाम गलियों में भी कूड़ा कचरा डल रहा।
बॉक्स
प्रति घर से ले रहे थे 30 रुपये
घर से कूड़ा उठाने के लिए मात्र 30 रुपये प्रति माह का भुगतान लिया जा रहा था। परिवार के सदस्य को कूड़ा डालने के लिए सड़क तक नहीं जाना होता था, महिलाएं ही दिन के समय दरवाजे पर आने वाले सफाई कर्मी को कूड़ा दे दिया करतीं थीं, लेकिन अब समस्या खड़ी हो गई है।
विज्ञापन

बॉक्स-
दो माह से 180 कर्मियों को नहीं मिला वेतन
दिसंबर के अंतिम सप्ताह तक घर-घर से कचरा उठाया गया, लेकिन भुगतान न होने के कारण अब कर्मियों ने काम बंद कर दिया। नगर पालिका की ओर से फर्म को सितंबर-2024 तक का भुगतान किया गया है। ठेका फर्म ने करीब 180 कर्मियों का अक्तूबर तक का भुगतान कर दिया है। नगर पालिका से तीन माह का भुगतान न होने के कारण अब काम बंद हो गया है।

बातचीत
नगर पालिका की ओर से शुरूआत काफी बेहतर हुई थी। इसमें घर-घर से कचरा उठाया जाना काफी अच्छा चल रहा था, लेकिन अब अचानक बंद हो गया है। इससे आम लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बदबू बहुत उड़ रही है।
-रवि भारद्वाज, गोला वाली गली, हाथरस।


करीब आठ दिन से कचरा लेने वाले नहीं आ रहे। इसके चलते परिवार के लोग खुद ही कचरा बाहर फेंक कर आते हैं। इससे काफी दिक्कत होती है। इसका सीधा असर शहर की सफाई व्यवस्था पर पड़ा है। जगह-जगह कूड़ा दिखाई दे रहा है। बदबू से लोग परेशान है।
-मनीष सोनी, बैनीगंज, हाथरस।


अब तक सड़कों पर गंदगी दिखती थी, लेकिन ज्यादा नहीं होती थी। सामान्य तौर गलियां साफ सुथरीं रहतीं थीं, लेकिन घर घर से कचरा न उठाए जाने से गलियों में भी कचरा दिखाई दे रहा है, दुर्गंध हो रही है। इसका निस्तारण कराया जाए।
विज्ञापन

-हिमांशु अग्रवाल, मोहन गंज, हाथरस।
बयान
घर-घर से कचरा उठाया जाना रोक दिया गया है। समिति द्वारा जांच किए जाने के कारण भुगतान नहीं हो पा रहा था।
-रोहित सिंह, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका, हाथरस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें