सिकंदराराऊ के एटा हाईवे पर 5 जनवरी की रात नौ बजे जिमिसपुर के पास एक कार में कंटेनर ने टक्कर मार दी। हादसे में चालक सहित तीन लोग घायल हो गए। दो की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
मेरठ से कार में दिलीप व संदीप पुत्र गुलाब पटेल प्रयागराज जा रहे थे। रास्ते में सिकंदराराऊ के पास एटा हाइवे पर विपरीत साइड पर एक कैंटर आ रहा था। अनियंत्रित होकर कैंटर ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में बैठे दिलीप, संदीप चालक अनिरुद्ध पुत्र निहाल सिंह घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई। तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां से दिलीप, संदीप को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। कैंटर चालक मौके से फरार हो गया है।