तीरथ ने 2014 से अपनी क्रिकेट कॅरिअर की शुरुआत हाथरस इलेवन से की थी। इसके बाद वह अभ्यास के लिए नोएडा चले गए। वहां वह कई अकादमियों की तरफ से खेले। कुछ दिनों के बाद उनकी मुलाकात रणजी खिलाड़ी अनुरीत प्रीत सिंह से हुई और उन्होंने तीरथ की प्रतिभा को पहचानकर अपनी अकादमी में बिना किसी शुल्क के प्रशिक्षण दिया।
हाथरस जिले के क्रिकेट खिलाड़ी तीरथ चौधरी का चयन राजस्थान रॉयल्स में बतौर नेट बॉलर के रूप में हुआ है। उन्हें पांच से छह लाख रुपये की धनराशि इसके लिए दी जाएगी।
विज्ञापन
तीरथ चौधरी हाथरस के गांव नगला चोखा के निवासी हैं। उनके साथी खिलाड़ी गोपाल पौनिया, सौरभ चंद्र, विशाल ठाकुर व शेखर कश्यप ने बताया कि वर्ष 2014 से उन्होंने अपनी क्रिकेट कॅरिअर की शुरुआत हाथरस इलेवन से की थी। इसके बाद वह अभ्यास के लिए नोएडा चले गए। वहां वह कई अकादमियों की तरफ से खेले। कुछ दिनों के बाद उनकी मुलाकात रणजी खिलाड़ी अनुरीत प्रीत सिंह से हुई और उन्होंने तीरथ की प्रतिभा को पहचानकर अपनी अकादमी में बिना किसी शुल्क के प्रशिक्षण दिया।
कोच अनुरीत प्रीत सिंह ने भी उन्हें निखारने में बहुत मेहनत की है। राजस्थान रॉयल्स के नेट बॉलर का नोएडा में ट्रायल हुआ, जहां चयनकर्ताओं ने उनकी तेज गेंदबाजी से प्रभावित होकर उनको अगले राउंड के लिए नागपुर बुलाया। वहां भी उन्होंने शानदार गेंदबाजी की। इसके आखिरी चरण में जयपुर में उन्हें टीम के साथ जोड़ा गया और वह पूरे आईपीएल के दौरान राजस्थान रॉयल्स के साथ ही नेट बॉलर के रूप में जुड़े रहेंगे। इसके लिए उन्हें पांच से छह लाख रुपये की धनराशि राजस्थान रॉयल्स प्रबंध तंत्र द्वारा दी जाएगी।