फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: मजदूर ने पेड़ से लटक कर की खुदकुशी, भट्ठे पर करता था ईंट पथाई, पुलिस जांच में जुटी

Sat, 22 Mar 2025 10:52 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

युवक की मौत को लेकर चर्चा है कि हालात से तंग आकर उसने पेड़ से लटक कर आत्महत्या की है। पुलिस मृतक के परिजनों से पूछताछ कर मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश कर रही हैं। पोस्टमाटर्म रिपोर्ट से ही हत्या का कारण स्पष्ट होगा। 
विज्ञापन
युवक ने की खुदकुशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भट्ठे पर ईंट पथाई का काम करने वाले मजदूर ने पेड़ से लटक कर खुदकुशी कर ली। मजदूर हमीरपुर का रहने वाला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से परिवार में मातम छा गया। 

विज्ञापन


22 मार्च को हाथरस के थाना सिकंदराराऊ की अगसौली चौकी अंतर्गत गांव  भटीकरा स्थित आम के बाग में पेड़ पर 35 वर्षीय मजदूर उमाकान्त पुत्र देशराज निवासी इस्लामपुर थाना चिकासी हमीरपुर  का शव लटका मिला है। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पेड़ से उतार कर पीएम के लिए भेजा हैं।

उमाकान्त सुभाष निवासी डण्डेसरी के देव भट्ठा पर ईंट पथाई का काम करता था।  उसका बड़ा भाई,पत्नी व बच्चे भी साथ ही रहते हैं। युवक की मौत को लेकर चर्चा है कि हालात से तंग आकर उसने पेड़ से लटक कर आत्महत्या की है। पुलिस मृतक के परिजनों से पूछताछ कर मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश कर रही हैं। पोस्टमाटर्म रिपोर्ट से ही हत्या का कारण स्पष्ट होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें