फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP T20 League: हाथरस के तीरथ चौधरी का लीग में धमाल जारी, चार विकेट झटक बने प्लेयर ऑफ द मैच

Mon, 25 Aug 2025 01:51 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

गोरखपुर लायंस की तरफ से खेलते हुए उन्होंने लखनऊ फाल्कंस के खिलाफ चार ओवरों में चार विकेट लेकर शानदार गेंदबाजी की थी। वे बेहतरीन गेंदबाजी के बदौलत सुर्खियों में आए।
विज्ञापन
क्रिकेट खिलाड़ी तीरथ चौधरी - फोटो : स्वयं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले जा रहे यूपी टी-20 लीग में हाथरस के जलेसर रोड स्थित गांव नगला चोखा के तीरथ चौधरी का धमाल जारी है। अपने दूसरे मैच में उन्होंने कानपुर सुपरस्टार्स टीम के खिलाफ चार ओवरों में 28 रन देकर चार विकेट प्राप्त किए। उन्होंने कानपुर सुपरस्टार्स के कप्तान समीर रिजवी को क्लीन बोल्ड करते हुए मैच का पासा ही पलट दिया। उनकी शानदार गेंदबाजी की बदौलत गोरखपुर लायंस ने यह मैच जीत लिया। शानदार गेंदबाजी के लिए तीरथ सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया।

विज्ञापन


इससे पहले हुए मुकाबले में गोरखपुर लायंस की तरफ से खेलते हुए उन्होंने लखनऊ फाल्कंस के खिलाफ चार ओवरों में चार विकेट लेकर शानदार गेंदबाजी की थी। वे बेहतरीन गेंदबाजी के बदौलत सुर्खियों में आए। उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए उन्हें बॉलर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला था। उनके शानदार प्रदर्शन पर गांव और क्षेत्र के क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह है। परिजन भी उनके और अच्छे प्रदर्शन के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें