फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकट दंगल में काके, यशपाल और देवेंद्र अग्रवाल के दोनों हाथों में लड्डू

Thu, 29 Dec 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन
राजनी‌ति - फोटो : demo
विज्ञापन
सपा में चल रहा टिकट दंगल प्रत्याशियों की धड़कनें बढ़ा रहा है। बुधवार को सपा सुप्रीमो द्वारा जारी प्रत्याशियों की सूची में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नजदीकियों का शामिल न होना सूची में बदलाव के संकेत दे रहा था।
विज्ञापन


इसी के चलते अगले ही दिन मुख्यमंत्री ने अपनी सूची जारी कर दी। इस सूची में भी हाथरस जिले से रामनारायन काके, देवेंद्र अग्रवाल और यशपाल सिंह चौहान के नाम शामिल हैं। मुलायम और अखिलेश दोनों की सूचियों में इन तीनों के नाम होने से कहा जा रहा है कि इनके दोनों हाथों में लड्डू आ गए हैं।

वैसे जनपद में हाथरस विधान सभा के प्रत्याशी के रूप में करीब दो माह पूर्व रामनारायन काके का टिकट काटकर मूलचंद निम को प्रत्याशी बनाया गया था। वहीं, स्थानीय नेताओं में चर्चा थी कि निम प्रदेश अध्यक्ष खेमे के और काके सीएम खेमे के हैं, लेकिन एक दिन पूर्व ही प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव द्वारा मूलचंद निम की जगह काके को प्रत्याशी घोषित किया तो माना जा रहा था, कि निम अब मुख्यमंत्री के खेमे में पहुंच गए हैं।
विज्ञापन


इससे वह सीएम की सूची में शामिल हो सकते हैं। जबकि सिकंदराराऊ विधान सभा से प्रत्याशी पूर्व विधायक यशपाल चौहान व सादाबाद विधायक देवेंद्र अग्रवाल भी दोनों ही गुटों की सूची में शामिल प्रत्याशी हैं। हालांकि जनपद के सपाई खेमे में चर्चाएं थीं कि यहां भी परिवर्तन हो सकता है। वहीं, दूसरी ओर सादाबाद विधान सभा से सिटिंग विधायक को पहले ही निर्विवाद रूप से पार्टी का प्रत्याशी मान रहे थे। 

वहीं सासनी में विधानसभा हाथरस (सुरक्षित) सीट पर समाजवादी पार्टी द्वारा रामनारायन काके को दोबारा प्रत्याशी घोषित करने पर उनके समर्थकों ने भोलू पंडित के नेतृत्व में जश्न मनाया। क्षेत्र में कई जगह मिष्ठान बांटा गया।

इससे पहले सपा ने मूलचंद निम के नाम का ऐलान किया था। जिससे काके के समर्थक मायूस हो गए थे। दोबारा घोषणा होने से काके समर्थकों में भारी  उत्साह नजर आया। इस मौके पर मुन्ना गुरु, हरिपाल सिंह यादव, जय प्रकाश यादव, शीनू वार्ष्णेय, चंद्र प्रकाश उर्फ भूरा प्रधान, संतोष शर्मा, नासिर हुसैन, भगवान सिंह, संजय दिवाकर, बलवीर सिंह, आस मोहम्मद, नवीन प्रधान, चौ. पुष्पेंद्र सिंह, नगेन्द्र सिंह प्रधान आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें