फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: आईआरसीटीसी के बीटा वर्जन से झटपट बुक हो रहे टिकट

विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम द्वारा मोबाइल एप और वेबसाइट में किए गए तकनीकी सुधारों का असर अब जमीनी स्तर पर साफ दिखाई देने लगा है। आईआरसीटीसी की ओर से जारी किए गए नए बीटा वर्जन के कारण तत्काल रेल टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग काफी आसान और तेज हो गई है।
विज्ञापन

इसका सीधा असर हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन स्थित पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम यानी टिकट काउंटर पर देखने को मिल रहा है, जहां टिकट बनवाने वालों की संख्या में अचानक गिरावट दर्ज की गई है। पहले जहां तत्काल टिकट खोलने के समय सुबह 10 बजे एसी श्रेणी और 11 बजे स्लीपर श्रेणी आरक्षण केंद्रों पर यात्रियों की लंबी-लंबी कतारें लगती थीं, अब अपेक्षाकृत काफी कम भीड़ दिखाई दे रही है।
इज्जतनगर मंडल के पीआरओ सफदर हुसैन का कहना है कि यात्री अब डिजिटल तकनीक को अपना रहे हैं। लोग अब काउंटरों पर के बजाय घर से ही बुकिंग को प्राथमिकता दे रहे हैं, जिससे काउंटरों पर भी कर्मचारियों को कार्य निष्पादन में आसानी हो रही है।
विज्ञापन

एसी श्रेणी के तत्काल टिकट के लिए लाइन में लगने वालों की संख्या घटी
हाथरस सिटी स्टेशन के आरक्षण केंद्र से मिले आंकड़ों के अनुसार सबसे ज्यादा असर एसी श्रेणी की तत्काल बुकिंग पर पड़ा है। पहले जहां सुबह 10 बजे से काफी पहले ही एसी तत्काल टिकट के लिए पांच से छह यात्री कतार में लग जाते थे, वहीं अब यह संख्या घटकर मात्र दो से तीन यात्रियों तक रह गई है। हाथरस सिटी के मुख्य वाणिज्य अधीक्षक विपिन सारस्वत ने बताया कि कभी-कभी एसी में एक यात्री भी लाइन में तत्काल कोटे के लिए नहीं लग रहा।
बीटा वर्जन से कैसे मिली यात्रियों को राहत
राम नगर कालोनी निवासी हरीश कुमार का कहना है कि आईआरसीटीसी के पुराने एप में तत्काल समय पर भारी ट्रैफिक के कारण पेमेंट गेटवे अटक जाता था या कैप्चा कोड लोड होने में समय लगता था। नए बीटा वर्जन में टिकट की बुकिंग तेजी से हो जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें