थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से छेड़खानी की गई। विरोध करने पर आरोपी ने धक्का देकर तालाब में गिरा दिया, हालांकि बाद में उसी ने तालाब से बाहर निकाला। घटना 26 सितंबर की है। गोधा एसओ सरिता सिंह के अनुसार पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी पर शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।
युवती के पिता की ओर से गोधा थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि 26 सितंबर की शाम करीब पांच बजे उनकी बेटी गांव के बाहर तालाब से मिट्टी लाने गई थी। साथ में गांव की कुछ अन्य लड़कियां थीं। वहां पर पहुंचे विकास ने उनकी बेटी खींचकर झाड़ियों की ओर ले जाने लगा। विरोध करने पर पीटा और धक्का देकर तालाब में गिरा दिया। राहगीरों ने बेहोशी की हालत में उसे पानी से बाहर निकाला।
उनकी बेटी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से पंडित दीनदयाल संयुक्त जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया, जहां इलाज चल रहा है। वहीं गोधा इंस्पेक्टर सरिता सिंह का कहना है कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, लेकिन पीड़िता ने बताया है कि धक्का देने के बाद आरोपी ने बचाया था। पीड़िता के बयानाें के आधार पर आरोपी पर शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।