फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: धान के खेत में मिला मगरमच्छ, कटाई करने वाले भागे

विज्ञापन
मगरमच्छ को काबू में करते लोग।  संवाद  - फोटो : samvad
विज्ञापन
गांव चैंडौला सुजानपुर के खेतों में शनिवार को धान के खेत में कटाई कर रहे लोग मगरमच्छ को देखकर भाग छूटे। बाद में वन विभाग की टीम ने उसे पकड़कर काली नदी में छुड़वा दिया।
विज्ञापन

गांव में काफी समय से एक मगरमच्छ देखा जा रहा था लेकिन पकड़ में नहीं आ रहा था। शनिवार को धान की कटाई कर रहे लोगों ने जब मगरगच्छ देखा तो वह लोग वहां से भाग छूटे। गांव के सूरज, सोनू की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और मगरमच्छ को पकड़ने का प्रयास किया। टीम को काफी देर तक सफलता नहीं मिली। हालांकि वह वह छोटा था, जिस जगह मगरमच्छ पड़ा था उसके आसपास धान की फसल सावधानी पूर्वक कटवाई गई ताकि रेस्क्यू करते वक्त लोगों के पैरों के नीचे आने से फसल में नुकसान न हो। डिबाई से पवन सिंह की टीम को भी लोगों ने बुला लिया। टीम ने रस्सी आदि डालकर मगरमच्छ को पकड़ लिया और उसे काली नदी में ले जाकर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें