फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: चौराहे पर एक के बाद एक तीन वाहन आपस में टकराए, बड़ा हादसा बचा

Mon, 02 Mar 2026 02:52 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

एक वैगन कार बाइक सवार को बचाने की कोशिश में खड़ी ईको गाड़ी में पीछे से जा घुसी। टक्कर लगते ही ईको उसके आगे खाली खड़े ट्रैक्टर-ट्राला में जा घुसी। ईको की टक्कर से ट्रैक्टर स्वत: स्टार्ट हो गया और पास में खड़े बिजली के खंभे से टकरा गया।
विज्ञापन
धर्मशाला चौराहे पर भिड़ीं गाड़ियां - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सादाबाद जलेसर मार्ग स्थित धर्मशाला चौराहा पर 1 मार्च दोपहर को तीन वाहन आपस में भिड़ गए। गनीमत यह रही की केवल वाहन ही क्षतिग्रस्त हुए कोई जनहानि नहीं हुई ।

विज्ञापन


सादाबाद जलेसर मार्ग सादाबाद से आने वाली एक वैगन कार बाइक सवार को बचाने की कोशिश में धर्मशाला चौराहा पर खड़ी ईको गाड़ी में पीछे से जा घुसी। ईको स्वामी उस समय धर्मशाला स्थित अपनी दुकान में कुछ काम कर रहा था। टक्कर लगते ही ईको उसके आगे खाली खड़े ट्रैक्टर-ट्राला में जा घुसी। ईको की टक्कर से ट्रैक्टर स्वत: स्टार्ट हो गया और पास में खड़े बिजली के खंभे से टकरा गया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यदि ट्रैक्टर बिजली के खंभे से टकरा कर नहीं रुकता तो बड़ा हादसा हो सकता था। कोतवाली प्रभारी मयंक चौधरी का कहना है कि कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें