कोतवाली सदर पुलिस ने पकडे बदमाश।
- फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
कोतवाली सदर पुलिस ने तीन शातिरों को चोरी के मोबाइल फोन सहित पकड़ा है। वह नशीला पाउडर बेच रहे थे। इनके पास से कार भी बरामद हुई है। एक शातिर पर अलग अलग थानों में दस मुकदमे दर्ज हैं।
घंटाघर स्थित एक दुकान से दो दिन पहले एक ग्राहक का मोबाइल चोरी हुआ था। जिसे लेकर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया। चोरी के करने वाले शातिर की तलाश में पुलिस लगी हुई थी। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि मथुरा रोड गुलाब बाग के निकट मोबाइल चोरी करने वाला अपने दो साथियों के साथ खड़ा है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर द्वारा अलग-अलग टीम गठित की गई। सूचना पर तीन अभियुक्तों को मथुरा रोड़ से दबोच लिया। यहां पर वह नशीला पाउडर बेच रहे थे। उनके पास से पुलिस ने एक कार, 600 ग्राम नशीला पाउडर डायजापाम व चोरी किया हुआ एक मोबाइल फोन बरामद किया। इंस्पेक्टर डीके वर्मा ने बताया कि शातिरों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजा गया है।