फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: जीजा-साले सहित भांजी की जयपुर में मौत, खाटू श्याम के दर्शन को जाते समय हुआ सड़क हादसा

Thu, 13 Jun 2024 02:46 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

बहन, जीजा, साले और भांजी कार से खाटू श्याम को दर्शन के लिए जा रहे थे। रास्ते में ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। सड़क हादसे में कार के अंदर दबे जीजा-साले और मासूम भांजी की मौत हो गई। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। एक साथ तीन लोगों की मौत से परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन
मृतक साला रवि, घायल बहन रिंकी, मृतक जीजा अंकित और भांजी देवकी - फोटो : परिजन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर के निकट दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर 12 जून की देर रात एक स्विफ्ट डिजायर कार ट्रक से जा टकराई। हादसे में हाथरस निवासी युवक और संभल जिले के गुन्नौर निवासी उसके बहनोई और चार वर्षीय मासूम भांजी की मौत हो गई। युवक की बहन अस्पताल में जिंदगी और मौत से जंग लड़ रही है। हादसे के बाद गांव कछपुरा में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक के घर में करुण-क्रंदन मचा हुआ है। 

विज्ञापन

 
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के शहर से लगे मथुरा रोड स्थित गांव कछपुरा निवासी रवि कुशवाहा (25) पुत्र उमेशचंद कुशवाहा बुधवार की सुबह अपने बहनोई अंकित (35), बहन रिंकी (30) व भांजी जाह्न्वी (4) निवासीगण गुन्नौर जिला संभल के साथ स्विफ्ट डिजायर कार से राजस्थान के सीकर जिले में स्थित खाटू श्याम के दर्शन करने गए थे। अंकित मूल रूप से सासनी क्षेत्र के गांव ततारपुर के निवासी हैं। 

गुन्नौर में उनके पिता का क्लीनिक है और पूरा वहीं रहता है। 12 जून की देर रात यह सभी लोग खाटू श्याम के दर्शन कर वापस हाथरस वापस आ रहे थे। तभी देर रात दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस के जयपुर में स्थित बाईपास के निकट इनकी स्विफ्ट डिजायर कार एक ट्रक से जा टकराई। दुर्घटना में रवि, उनके बहनोई अंकित व भांजी जाह्नवी की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई रवि की बहन रिंकी को राजस्थान पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने तीनों ही शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की सूचना जैसे ही यहां रवि के परिजनों को मिली, वैसे ही 12 जून सुबह चार बजे परिजन राजस्थान के लिए रवाना हो गए। घटना के बाद मृतक के घर पर रिश्तेदार और परिचितों के पहुंचने का सिलसिला पूरे दिन चलता रहा। रिश्तेदार और गांव के लोग परिजनों को सांत्वना देते नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें