गोवंश के साथ पकड़े गए आरोपी पुलिस की गिरफ्त में।
- फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
सादाबाद पुलिस ने गोकशी के लिए ले जाए जा रहे गोवंश से भरे एक कैंटर को गांव गोविंदपुर चैक पोस्ट के पास पकड़ लिया। कैंटर में करीब 30 की संख्या में सांड़ भरे हुए थे। यह पशु अवैध तरीके से कैंटर में लादकर ले जाए जा रहे थे। मौके पर काफी लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। कैंटर पर मौजूद तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। इनके खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा भी दर्ज किया गया।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जगदीशचंद्र ने बताया कि गोविंदपुर चैक पोस्ट के पास से एक जनवरी को दोपहर करीब ढाई बजे एचआर 55, एम 0181 नंबर का एक कैंटर गुजर रहा था, जब पुलिस ने इस कैंटर को शक के आधार पर चैक किया तो इसके अंदर गोवंश भरे हुए थे। कैंटर से सांड़ों को बाहर निकाला गया। करीब 30 की संख्या में सांड़ कैंटर के अंदर थे। इस मामले में अभियुक्त निजामुद्दीन उर्फ निजाम पुत्र सिराजुद्दीन उर्फ छोटे निवासी सराय खजूर थाना छिजलैट जिला मुरादाबाद, तोकीब पुत्र नफीश, नजीम पुत्र रहीश निवासी सराय खजूर थाना छिजलैट जिला मुरादाबाद को गिरफ्तार कर लिया गया। कोतवाली पर इनके खिलाफ धारा 3/5/8 गौ हत्या अधिनियम व पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। उन्होंने बताया कि सभी गोवंश को गोशालाओं में सुरक्षित रूप से पहुंचा दिया गया है।