संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
सोमवार को सहपऊ विकास खंड के दो और युवक कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। गांव नगला केशरी निवासी 40 वर्षीय युवक एवं गांव हसनपुर बारू निवासी 21 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दोनों की सीएचसी पर रैपिड एंटीजन टेस्ट हुई थी। दोनों के संक्रमित होने की पुष्टि सीएचसी प्रभारी डॉ. प्रकाश मोहन ने की।
वहीं, रविवार की देर रात संक्रमित लोगों की आई रिपोर्ट में कस्बे के मोहल्ला गोपाल नगर निवासी 19 वर्षीय युवती एवं गांव खोंडा निवासी 22 वर्षीय युवक भी पॉजिटिव पाए गए हैं। इसकी जानकारी देते हुए सीएचसी प्रभारी ने बताया कि तीनों युवकों को इलाज के लिए सिकंदराराऊ के एल-2 हॉस्टिल भेज दिया गया है जबकि कस्बे की 19 वर्षीय युवती को होम आइसोलेट कर दिया है। इसके साथ ही कस्बे निवासी युवती के परिजनों के साथ उस मोहल्ले के दस परिवारों के 56 सदस्यों को एवं खोंडा गांव निवासी युवक के परिजनों सहित ग्यारह परिवारों के 63 सदस्यों को होम क्वारंटीन कर दिया गया है।