संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
कोतवाली क्षेत्र के गांव भुर्रका में शनिदेव की प्रतिमा तोड़ने के आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि शनिवार को गांव में शनिदेव के मंदिर पर भंडारे के बाद प्रसाद का वितरण किया जा रहा था। तभी गांव निवासी जयप्रकाश पुत्र सौदान सिंह प्रसाद लेने आया। ज्यादा भीड़ होने के कारण उससे थोड़ी देर में प्रसाद लेने को कहा गया, जिससे जयप्रकाश चिढ़ गया। इसके बाद उसने शराब पीकर रात में हथोड़े से शनिदेव की प्रतिमा को तोड़ दिया।