फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बाइक-साइकिल की टक्कर, टेंपो टकराया अज्ञात वाहन से, तीन की हुई दर्दनाक मौत

Fri, 26 Jul 2024 10:40 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

सिकंदराराऊ कोतवाली की पोरा चौकी क्षेत्र के गांव जरौली खुर्द के पास बाइक और साइकिल की टक्कर हो गई। वहीं नेशनल हाईवे स्थित एटा रोड पर ओवर ब्रिज के नीचे टेंपो आगे जा रहे अज्ञात वाहन से टकरा गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाइक और साइकिल में टक्कर हो गई। जिसमें एक की मौत हो गई और एक घायल हो गया। एक अन्य हादसे में टेंपो आगे जा रहे अज्ञात वाहन से टकरा गया। जिससे दो की मौत हो गई। इस तरह दो सड़क दुर्घटना में तीन की दर्दनाक मौत हो गई। 

विज्ञापन


25 जुलाई की रात्रि आठ बजे सिकंदराराऊ कोतवाली की पोरा चौकी क्षेत्र के गांव जरौली खुर्द के पास बाइक और साइकिल की टक्कर हो गई। टक्कर में बाइक चला रहे सुनील कुमार पुत्र स्वर्गीय हर्बल सिंह निवासी गांव नगला हरिराम माजरा जरौली खुर्द की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि साइकिल सवार घायल हो गया। 

दूसरी दुर्घटना 26 जुलाई की प्रातः छह बजे नेशनल हाईवे स्थित एटा रोड पर ओवर ब्रिज के नीचे की है। गुड़गांव से अपने परिवार के लोगों को टेंपो से कायमगंज 350 किलोमीटर दूर जा रहा था। अचानक टेंपो आगे जा रहे अज्ञात वाहन से टकरा गया। जिससे टेंपो चालक पुष्पेंद्र पुत्र राजेश निवासी गांव अतराई कायमगंज की मौके पर मौत हो गई। टेंपो में बैठा उनका भाई सुमित गंभीर रूप से घायल हो गया और इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में उसकी भी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटना में शनि पुत्र महेश चंद्र निवासी कायमगंज में घायल हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें