फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: निकाह के तीन दिन बाद हादसे में युवक की मौत

Fri, 20 Feb 2026 02:09 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
हतीसा पुल पर बृहस्पतिवार की रात हुए हादसे में एक युवक वकील (22) की मौत हो गई, जबकि एक को गंभीर हालत में आगरा रेफर किया। मृतक का तीन दिन पहले ही निकाह हुआ था। वह शादी में मिली बाइक से शहर से गांव लौट रहा था। रास्ते में ट्रैक्टर ट्राॅली ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन




मुरसान के गांव कोरना निवासी वकील पुत्र अली मोहम्मद का 16 फरवरी को आगरा की टेढ़ी बगिया निवासी आसमीन बेगम के साथ निकाह हुआ था। 17 फरवरी को पत्नी विदा होकर मायके गई थी। वकील शहर के एक बाइक शोरूम में मैकेनिक है। बृहस्पतिवार को वह काम पर आए थे। रात को वह अपनी नई बाइक से गांव लौट रहे थे। उनके साथ गांव का ही गौरव (18) पुत्र दिनेश भी था।



हतीसा पुल के निकट आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। जबरदस्त टक्कर से दोनों सड़क पर जा गिरे। इधर, ट्रैक्टर बाइक को काफी दूर तक खींचता ले गया, जिससे बाइक में आग लग गई। चालक मौके से भाग गया। मौके पर एकत्रित भीड़ ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन





पुलिस ने दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां वकील को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। वकील के सिर में गंभीर चोट आई थी। इधर, सिर की चोट के कारण गौरव की भी हालत गंभीर बनी हुई थी। उसे आनन-फानन आगरा रेफर किया गया। हादसे की जानकारी पर ग्रामीण जिला अस्पताल पहुंच गए। बसपा नेता डाॅ. अविन शर्मा भी अस्पताल पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। शव को देख वकील के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण ने बताया कि घटना में विधिवत कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें